मौसम अपडेट : उत्तराखंड के इन जिलों में ओलावृष्टि व तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी

0
हल्द्वानी से देहरादून तक एकाएक बदला मौसम, तेज हवाएं चलने लगी

देहरादून। सोमवार शाम हुई बारिश से फसल और लोगों की कुछ राहत मिली है। वहीं मंगलवार को चारधाम यात्रा रूट सहित पांच जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


ADVERTISEMENTS

बता दें कि बीते सोमवार को जहां राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश हुई वहीं मैदानी इलाकों देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार ,रुड़की, हल्द्वानी आदि क्षेत्रों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा।

मौसम का येलो अलर्ट जारी
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 10 मई मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। आकाशीय बिजली चमकने के साथ 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मंगलवार को राज्‍य के अधिकतर इलाकों में सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। देहरादून में मौसम कुछ ऐसा ही रहा। सुबह चल रही ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। दून में हल्‍के बादल छाए रहे, हालांक‍ि बाद में धूप खिल आई। वहीं कोटद्वार में बादल छाए रहे और ऋषिकेश में मूसलाधार बारिश हुई। जबकि हल्द्वानी में मंगलवार की सुबह धूप के साथ हुई।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1