HomeUttarakhandAlmoraयशराज सिंह बने भारतीय सेना में सेकंड लेफ्टिनेंट, ऑल इंडिया 17वीं रेंक

यशराज सिंह बने भारतीय सेना में सेकंड लेफ्टिनेंट, ऑल इंडिया 17वीं रेंक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

Yashraj Singh Khadai becomes Second Lieutenant in Indian Army
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सोमेश्वर के ग्राम बजेल रनमन निवासी यशराज सिंह खड़ाई भारतीय सेना में सेकंड लेफ्टिनेंट (Second Lieutenant) बन गए हैं। उन्हें देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में उक्त सम्मान मिला है। एनडीए में उन्होंने ऑल इंडिया 17वीं रेंक हासिल की है।

यशराज सिंह बने भारतीय सेना में सेकंड लेफ्टिनेंट, ऑल इंडिया 17वीं रेंक
यशराज सिंह बने भारतीय सेना में सेकंड लेफ्टिनेंट, ऑल इंडिया 17वीं रेंक

सेकंड लेफ्टिनेंट यशराज सिंह नेगी संक्षिप्त परिचय

उल्लेखनीय है कि यशराज सिंह खड़ाई ग्राम बजेल, रनमन, सोमेश्वर निवासी मदन सिंह व उमा देवी के पुत्र हैं। उनके पिता मदन सिंह भारतीय सेना से कैप्टन रैंक से सेवानिर्वित हुए हैं। वहीं, माता गृहणी हैं। परिवार में उनकी दो बहनें रजनी व पूजा हैं।

यशराज ​की प्राथमिक शिक्षा आनंद वैली पब्लिक स्कूल सोमेश्वर से हुई। हायर सेकेंडरी जम्मू आर्मी पब्लिक स्कूल तथा इंटरमीडिएट देहरादून आर्मी पब्लिक स्कूल से किया। साल 2019 के अगस्त माह में उनका एनडीए में चयन हुआ।

NDA में इन्होंने ALL INDIA RANK 17 प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिजनों व क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है। तमाम लोग यशराज सिंह खड़ाई की इस उपलब्धि पर उनके माता—पिता को बधाई दे रहे हैं। यशराज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता, पिता व गुरुजनों को दिया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments