HomeUttarakhandAlmoraविश्व चैंपियनशिप : अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन पहुंचे प्री क्वार्टर फाइनल में

विश्व चैंपियनशिप : अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन पहुंचे प्री क्वार्टर फाइनल में

ADVERTISEMENTS
  • बी डब्लू ऍफ़ बैडमिंटन सीनियर विश्व चैंपियनशिप -2021

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि हुईलवा, स्पेन में चल रही बैडमिंटन सीनियर विश्व चैंपियनशिप, 2021 में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्री कवार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है।

मैच में लक्ष्य के साथ उनके कोच व पिता डीके सेन

वर्ल्ड नम्बर 19 लक्ष्य सेन पुरुष एकल के दूसरे चक्र में अपने से ऊंची रैंक जापान के वर्ल्ड नुम्बर 15 केन्ता निशिमोटो को 1 घंटा 22 मिनट तक चले बेहद ही रोमांचक व संघर्षपूर्ण मैच में 22-20, 15-21 व 21-18 से हराकर प्री कवार्टर फाइनल में पहुचें।

पहला सेट को 22-20 से जीतने के बाद लक्ष्य दूसरे सेट में 14-12 से आगे होने के बाद 15 -21 से हार गए, किन्तु तीसरे सेट में लक्ष्य ने लगातार बढ़त बनाये रखी तथा 21-18 से जीत दर्ज की। प्री कवार्टर फाइनल में लक्ष्य की टक्कर गुअतामाला के केविन कोर्डोन से होगी।

स्पेन में लक्ष्य के साथ भारतीय टीम के कोच व उनके पिता डीके सेन ने कहा कि लक्ष्य का अपने से ऊंची रैंक के खिलाड़ी को हराने के बाद और विश्वास बड़ा है। वे विश्व चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतने का भरसक प्रयत्न करेंगे। लक्ष्य सेन के ज़बरदस्त प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत समस्त उत्तराखंड परिवार, खेल प्रेमिओं व खिलाड़िओं ने उनको आगामी मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments