HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : 3 अक्टूबर से प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा...

देहरादून : 3 अक्टूबर से प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा – भगत

देहरादून। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में प्रादेशिक प्रशिक्षण टोली की बैठक हुई जिसमें आगामी 3 अक्टूबर से पूरे प्रदेश भर में प्रत्येक मंडल में प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए जिलास्तर पर जिला प्रशिक्षण प्रमुख दो सह जिला प्रशिक्षण प्रमुख इसी प्रकार से प्रत्येक मंडल में भी एक प्रशिक्षण प्रमुख व दो सह प्रशिक्षण प्रमुखों को प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी पर विचार किया गया।

ADVERTISEMENTS

बैठक में प्रादेशिक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने के लिए ज्योति गैरोला प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख ,विनय रोहिला, वीरेंद्र बिष्ट, कुंदन परिहार व राजेश कुमार को सह प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक सम्पन होंगे जिसमे ज्योति गैरोला देहरादून महानगर, टिहरी उत्तरकाशी विनय रोहिला हरिद्वार उधम सिंह नगर व देहरादून ग्रामीण जिला वीरेंद्र बिष्ट चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी कुंदन परिहार बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व राजेश कुमार को नैनीताल चंपावत का प्रशिक्षण प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

? ताजा खबरों के लिए ज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

मंडल स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में प्रत्येक शक्ति केंद्र का प्रमुख, सम्पूर्ण मंडल कार्यकारिणी, मंडल के हरेक मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री प्रकोष्ठों के मंडल सयोंजक उस मंडल में निवास करने वाले सभी जिला व प्रान्त स्तरीय कार्यकर्ता व निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपेक्षित रखा गया है। भाजपा उत्तराखंड प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताय़ा कि बैठक में प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंन्त्री राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार व प्रान्त प्रशिक्षण टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

देहरादून : कृषि बिल पर कांग्रेस अपने जाल में फंसी – बंशीधर भगत

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments