HomeCovid-19रेलवे ब्रेकिंग : अब महाराष्ट्र से प्रवासियों को लालकुआं लाएगी श्रमिक स्पेशल

रेलवे ब्रेकिंग : अब महाराष्ट्र से प्रवासियों को लालकुआं लाएगी श्रमिक स्पेशल

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। उत्तराखंड में प्रवासी लोगों के आने का सिलसिला तेजी पर है। आज अब से कुछ देर बाद महाराष्ट्र के वसई रेलवे स्टेशन से उत्तराखंड के लिए एक विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन चल कर लालकुआं रेलवे स्टेशन पर 23 मई को पहुंचेगी।
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के वसई रेलवे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09227 शुक्रवार को दिन में 12 बजे वसई रोड रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर 3:25 पर सूरत रेलवे स्टेशन के बाद 5:25 पर बड़ोदरा जंक्शन पहुंचेगी तथा रात्रि में 9:25 पर रतलाम रेलवे स्टेशन तथा 1:40 पर कोटा रेलवे स्टेशन से चलने के बाद सुबह 6:10 पर भरतपुर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
1488 किलोमीटर का रास्ता तय करने वाली 24 कोचों की उक्त ट्रेन 6:55 पर अछनेरा 7:40 पर मथुरा 9:20 पर कासगंज से 24 घंटे 30 मिनट का सफर तय करते हुए दिन में 12:30 पर शनिवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments