HomeUttarakhandDehradunदेहरादून न्यूज : भाजपा में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण - नड्डा

देहरादून न्यूज : भाजपा में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण – नड्डा

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्त्ता महत्वपूर्ण है और यहां बूथ स्तर के कार्यकर्ता का भी वरिष्ठ पदाधिकारियों के समान सम्मान है।
नड्डा यहां हिंदू नेशनल इंटर कालेज में आयोजित अम्बेडकर मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और साथ ही हम परिवार भाव से मिल कर काम करते हैं। भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जहां मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि हम परिवार भाव से काम करते हैं। हमें परस्पर सम्मान के साथ हमें कार्यकर्ताओं के सुख दुःख में सम्मिलित होना चाहिए। नड्डा ने कहा कि पार्टी को और गतिशील बनाने के लिए प्रवास का बहुत महत्व है और पदाधिकारियों को प्रवास करने चाहिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने स्वागत भाषण में कहा कि यह केवल भाजपा में ही सम्भव है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंडल जैसी छोटी इकाई के साथ बैठक करते है और एक मंच पर बैठते हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत, महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट व मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments