HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः कार्य निश्चित समय पर हों और सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएं-वंदना

अल्मोड़ाः कार्य निश्चित समय पर हों और सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएं-वंदना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन साइंस पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः स्वीकृत धनराशि के अनुरूप सभी कार्य निश्चित समय सीमा के अंदर पूरे किए जाएं और जल्द सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएं, ताकि साइंस पार्क का संचालन हो सके। यह निर्देश आज जिलाधिकारी वंदना ने स्यालीधार में निर्माणाधीन साइंस पार्क के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन साइंस पार्क पहुंचकर विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन में रैन वाटर हार्वेस्टिंग के तहत टैंक अनिवार्य रूप से बनाया जाए। साथ ही उन्होंने कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार से प्राप्त धन के अनुरूप सभी कार्य समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कर लिए जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि साइंस पार्क का संचालन करने के लिए सभी प्रक्रियाएं जल्द पूर्ण की जाएं। उन्होंने यूपीसीएल एवं जल संस्थान के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि बिजली एवं पानी के संयोजन के लिए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जाए। इस दौरान परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल आकाश दीप भट्ट समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments