HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जिले में भाजपा बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य शुरू

Bageshwar News: जिले में भाजपा बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य शुरू

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
अबकी बार 60 सीट के पार थीम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद की दोनों विधानसभाओं की 370 बूथ समितियों के सत्यापन का काम भाजपा जिला इकाई ने शुरू कर दिया है। बूथ सत्यापन के संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री डॉ राजेंद्र परिहार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावों के मध्येनजर जनपद की दोनों विधानसभाओं के बूथों के सत्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया है।


इसके लिए बूथ प्रभारियों की तैनाती भी कर दी है। जो प्रत्येक गांव जाकर बूथों में नियुक्त कार्यकर्ताओं से वार्ता कर अपनी रिपोर्ट जिला कार्यकारिणी को सौपेंगे। l जिसके तहत प्रथम चरण में जिले की सभी 370 बूथों की समितियों को चुस्त दुरुस्त करने हेतु 216 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। ये सभी 216 कार्यकर्ता विभिन्न बूथों पर जाकर बूथ समिति के कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे तथा नये लोगों को पार्टी से जोड़कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments