HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कटारमल व जागेश्वरधाम मंदिरों में होंगे सौन्दर्यीकरण एवं सुविधा जुटाने...

Almora News: कटारमल व जागेश्वरधाम मंदिरों में होंगे सौन्दर्यीकरण एवं सुविधा जुटाने के कार्य, डीएम ने दिए खर्च का आगणन सचिव पर्यटन को भेजने के निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में आज जागेश्वर मन्दिर एवं कटारमल मन्दिर में होने वाले कार्यों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत आने वाले जागेश्वर मन्दिर व कटारमल मन्दिरों में सौन्दर्यकरण व अन्य सुविधायें प्रदान की जानी है। उन्होंने बताया कि एएसआई के माध्यम से जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति द्वारा मन्दिर में साउण्ड एण्ड लाईट शो व लाईटिंग की व्यवस्था की जायेगी इसके लिए एएसआई द्वारा एनओसी दी जानी है।

जिलाधिकारी ने होने वाले खर्च का आगणन सचिव पर्यटन को प्रेषित करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार कटारमल मन्दिर में भी साउण्ड एण्ड लाईट शो का कार्य किया जाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त कार्यों को कराये जाने के बाद यहॉ पर पर्यटकों की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थायें की जायेंगी। उन्होंने कहा कि दोनों मन्दिरों में पर्यटकों का अधिक से अधिक से आवाजाही रहे इस पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

इस बैठक में उन्होंने एएसआई के अधिकरियों से कई अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की और मन्दिरों में होने वाले सौन्दर्यकरण के लिए जल्द से जल्द एनओसी प्रदान करने की अपेक्षा की। बैठक में उपजिलाधिकारी मोनिका, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिहं चौहान, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, मुक्ति दत्ता आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments