HomeUncategorizedराहगीरों को अश्लील इशारे कर रही थी महिलाएं, महिला पुलिस टीम ने...

राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही थी महिलाएं, महिला पुलिस टीम ने 04 को दबोचा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

धर्म नगरी हरिद्वार में एक बार फिर पुलिस ने सैक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार महिलाओं को वैश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन्हें सरेराह राहगीरों को गंदे इशारे कर अपने पास बुलाते दबोचा गया है।

उल्लेखनीय है कि हरिद्वार पुलिस को काफी समय से यह सूचना मिल रही थी कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन और शिव मूर्ति के निकटवर्ती इलाकों में एक सैक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस को पता चला कि शाम के समय यहां कुछ महिलाएं नियमित रूप से आकर राहगीरों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाती हैं और देह व्यापार के अवैध कारोबार में लिप्त हैं।

 हरिद्वार कोतवाली इंचार्ज राजेंद्र कठैत ने बताया कि मायापुर चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल, महिला आरक्षी आंचल मनवाल, नंदनी व अनिता गश्त के दौरान देवपुरा चौक पहुंचे। इस बी उन्हें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के गेट के पास किनारे खड़े होकर कुछ महिलाएं पुरूषों को अश्लील इशारे कर रहीं हैं। पास आने वालों से जिस्म के बदले रूपयों की मांग की जा रही है। जिसके बाद संबंधित शिकायतकर्ता के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पाया गया कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 3 के पास खड़ी महिलाओं द्वारा इशारेबाजी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस कर्मी कहीं छुप गये और महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रखने लगे। तभी पुलिस टीम ने रंगे हाथ 04 महिलाओं को गंदे इशारे करते दबोच लिया। सभी पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments