HomeCrimeसितारगंज ब्रेकिंग : स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, 12 ग्राम स्मैक...

सितारगंज ब्रेकिंग : स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, 12 ग्राम स्मैक व 21540 रुपये बरामद

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। पुलिस ने गश्त के दौरान महिला स्मैक तस्कर को गिफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 12.74 ग्राम स्मैक और 21540 रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

एसआई धीरेंद्र परिहार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। पुलिस नहर पर स्थित आईटीआई के समीप पहुंची तो एक महिला टीम को देखकर सकपका गई। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.74 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक बेचकर रखी गई 21540 रुपये की नकदी भी आरोपी महिला के पास से मिली। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में कॉन्स्टेबल दीपक जोशी, रेखा आर्य, मंजू बुधलाकोटी व नरेंद्र यादव शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments