HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: भूल्यूड़ा की महिलाएं धमकी डीएम दफ्तर, नारेबाजी

बागेश्वर: भूल्यूड़ा की महिलाएं धमकी डीएम दफ्तर, नारेबाजी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: मंडलसेरा के भूल्यूड़ा तोक में दो महीने से पानी नहीं आ रहा है। इससे नाराज महिलाएं आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

भूल्यूड़ा की महिलाएं सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके क्षेत्र में दो महीने से पानी नहीं आ रहा है। वह दो से तीन मील से पानी ढोने को मजबूर हैं। जल संस्थान को इसकी शिकायत कई बार कर दी है, लेकिन उनकी कुंभकर्णी नींद नहीं खुल रही है। उन्होंने कहा कि इन दिनों बच्चों के सुबह के स्कूल हो गए हैं। पानी के अभाव में वह परेशान हैं। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस आशय का एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर भगवती देवी, सुमित्रा, उमा, शोभा, नंदी, हेमा, गीता, पुष्पा, गीता देवी व गोविंदी देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments