HomeUttarakhandAlmoraदर्दनाक : जहर खाने से विवाहिता की मौत, हल्द्वानी के लिए कर...

दर्दनाक : जहर खाने से विवाहिता की मौत, हल्द्वानी के लिए कर दिया था रेफर, लेकिन पहले ही तोड़ दिया दम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां एक महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला की यहां जिला अस्पताल में उस वक्त मौत हो गई, जब उसे हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया था।
घटनाक्रम के अनुसार पूजा भट्ट (28 वर्ष) पत्नी गिरीश चंद्र भट्ट निवासी पोखरी ने बीते दिवस किन्ही घरेलू कारणों के चलते गुस्से में जहर खा लिया, लेकिन उसका पति उसे आज अस्पताल लेकर आया। पति का कहना था कि रात उसकी हालत इतनी खराब नहीं थी, लेकिन जब सुबह दिक्कत शुरू हुई तो अस्पताल लाना पड़ा। अस्पताल में चिकित्सक काफी देर तक उसका जान बचाने के लिए जूझते रहे। काफी जहर भी निकाल लिया गया, लेकिन हालत में अधिक सुधार नहीं देखते हुए उसे हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया। इस बीच फोन कर एम्बूलेंस भी बुला ली गई। जब महिला को हल्द्वानी ले जाने के लिए एम्बूलेंस पर रखा गया तो अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वह काफी तकलीफ में दिखाई दी। जिस कारण उसे तत्काल एम्बूलेंस से उतार दोबारा अस्पताल लाया गया, किंतु तमाम प्रयासों के बावजूद महिला को बचाया नहीं जा सका और उसने अस्पताल परिसर में ही दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments