HomeBreaking Newsड्रग रैकेट : भारती सिंह व उनके पति को 14 दिन की...

ड्रग रैकेट : भारती सिंह व उनके पति को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को किला कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया है। हालांकि भारती सिंह और उनकी पति ने कोर्ट में जमानत की अर्जी लगा दी है और कल इस अर्जी पर सुनवाई होगी। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। भारती सिंह को कल्याण जेल में शिफ्ट किया जाएगा, वहीं हर्ष को टलोजा जेल में ले जाया जाएगा। चूंकि ये ड्रग्स के सेवन का मामला है इसलिए बेल याचिका किला कोर्ट में दाखिल होगी। अब दोनों की अर्जी पर सुनवाई सोमवार को होगी जिसके बाद ये पता चलेगा कि भारती सिंह को आगे राहत मिलेगी या नहीं।
आपको स्मरण शनिवार को मुंबई में भारती के घर पर एनसीबी ने छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने ड्रग्स लिए थे। करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद भारती को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments