HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Almora : घर के भीतर पड़ा मिला महिला का शव,...

Big Breaking Almora : घर के भीतर पड़ा मिला महिला का शव, पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के पटवारी क्षेत्र जाख के जिहाड़ गांव में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में घर के अंदर से बरामद हुआ है। राजस्व पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार तल्ला सल्ट के जिहाड़ गांव निवासी माया अधिकारी (29 साल) का शव उसके घर में पड़े होने की सूचना गुरुवार को राजस्व पुलिस को मिली। जिसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक शबाना, हंसा दत्त सत्यवली, कानूनगो मछोड़ भोपाल गिरि गोस्वामी मौके पर पहुंचे तो देखा कि माया का शव उसके ही घर में संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है और शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया। इधर घटना के बाद मृतका के पिता मोहन सिंह ने राजस्व क्षेत्र जाख में अपनी बेटी के पति प्रमोद अधिकारी के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में उन्होंने कहा है कि विवाह के बाद से ही प्रमोद माया का उत्पीडऩ करता था। बुधवार की रात भी माया के साथ जमकर मारपीट की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने राजस्व विभाग ने पूरे मामले की जांच कर उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के दो छोटे—छोटे बच्चे भी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments