HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दूर्बाष्टमी व्रत धारण कर महिलाओं ने की पूजा—अर्चना, सामूहिक भजन—कीर्तनों...

अल्मोड़ा : दूर्बाष्टमी व्रत धारण कर महिलाओं ने की पूजा—अर्चना, सामूहिक भजन—कीर्तनों की प्रस्तुति

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा, 25 अगस्त। यहां कई महिलाओं ने कुमाऊंनी परंपरानुसार दूर्बाष्टमी व्रत धारण कर विशेष पूजा अर्चना की। यहां तिलकपुर मोहल्ले में कई महिलाओं ने यह व्रत धारण कर विशेष रेशमी धागे का दूर्बा बनाकर और उसकी पूजा—प्रतिष्ठा कर उसे धारण किया। उन्होंने सुख—समृद्धि और सौभाग्य—संतति के लिए प्रार्थना की। महिलाएं पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा में सजी और पूर्ण परंपरा से उन्होंने दूर्वाष्टमी पर्व मनाया। महिलाओं ने भजन—कीर्तन कर माहौल भक्तिमय बनाया और कुमाऊंनी परंपरा—संस्कृति को कायम रखने का कार्य किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में लता पांडे, राधा बिष्ट, मंजू जोशी, सरिता जोशी, नेहा, भगवती पाठक, कृतिका पांडे, शिल्पा पांडे आदि महिलाएं शामिल थींं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments