HomeUttarakhandChampawatचंपावत : ग्राम सभा छीनीगोठ में मंगलगीत गाने वाली महिलाएं व देव...

चंपावत : ग्राम सभा छीनीगोठ में मंगलगीत गाने वाली महिलाएं व देव डांगर सम्मानित

ADVERTISEMENTS

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई गांधी जयंती
स्वच्छता अभियान का संचालन

सीएनई रिपोर्टर, चंपावत

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ग्रामसभा छीनीगोठ में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत पंचायत भवन में गांधी जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।ग्राम वासियों ने अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर रखने का संकल्प लिया।

साथ ही यह भी निश्चित किया कि उप प्रधान पूजा मुरारी के नेतृत्व व सभी वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से प्रत्येक वार्ड में जहां पर सड़कों के किनारे बड़ी झाड़ियां हो रही हैं, उनको साफ किया जाएगा। ग्राम सभा के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्रामसभा की मंगलगीत (फगार) गाने वाली मातृशक्ति एवम देव डांगरों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी दीपक मेहरा, प्रदेश मंत्री किरण देवी, मंडल अध्यक्ष पूरण मेहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बगौली, उप प्रधान पूजा मुरारी, जानकी शर्मा, राजन जोशी, पंकज मुरारी, दीपक ज़ुकरिया, हेम गहतोड़ी, मदन कुमार, समेत तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments