HomeBreaking Newsपति के साथ अस्पताल आई महिला का अपहरण, दुष्कर्म कर जंगल में...

पति के साथ अस्पताल आई महिला का अपहरण, दुष्कर्म कर जंगल में छोड़ा

ADVERTISEMENTS

📌 दुष्कर्म के दो आरोपी शादाब व खुशहाल गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर। पति के साथ उपचार के लिए अस्पताल आई महिला को दो युवकों ने जबरन अपनी कार में खींच लिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म कर जंगल में छोड़ गए। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। आरोपी युवकों की पहचान खुशहाल व शादाब के रूप में हुई है।

दुष्कर्म के दो आरोपी शादाब व खुशहाल गिरफ्तार
दुष्कर्म के दो आरोपी शादाब व खुशहाल गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि बीती 31 मई की देर रात को विवाहिता अपने पति के साथ मंगलौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए आई थी। अस्पताल के परिसर के बाहर विवाहिता अपनी कार से उतर गई और पति कार को पार्किंग करने लगे। इसी बीच अन्य कार में सवार दो बदमाशों ने विवाहिता को जबरदस्ती कार में डाल लिया। महिला के चिल्लाने पर पति ने कार से उनका पीछा भी किया, लेकिन वह जंगल में कहीं गायब हो गए।

इन बदमाशों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए वाहन में ही दुष्कर्म किया और विवाहिता को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद विवाहिता बदहवास हालत में पेट्रोल पंप पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। दुष्कर्म किए जाने की सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

इस दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि युवकों ने कार में ही उसके साथ जबरदस्ती की। वह लोग विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस दौरान एक युवक अपने साथी को खुशहाल कहकर बुला रहा था।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और अन्य छानबीन करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक खुशहाल व शादाब हैं। यह दोनों ग्राम कुमराड़ी, मंगलौर के रहने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments