HomeAccidentBreaking Uttarakhand : घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी महिला,...

Breaking Uttarakhand : घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी महिला, पंखे में आये करंट की चपेट में आने से मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

रामनगर। यहां घर के आंगन में झाडू लगा रही महिला की पंखे से लगे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उसे रामनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार भवानीपुर गेबुआ निवासी भाग्यवती उम्र 45 साल पत्नी बलजीत मौर्य आज मंगलवार सुबह करीब 9 बजे रोज की तरह घर की साफ—सफाई में लगी हुई थी। इसी बीच झाडू लगाते हुए वह घर में रखे फर्राटा पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आ गयी और वहीं फर्श पर गिर गई।

उत्तराखंड : यहां गुलदार ने बनाया महिला को अपना निवाला, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से उसके परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है। किसी को अंदेशा भी नही था कि महिला की इस तरह से मौत हो जायेगी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

लालकुआं : गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, जान जोखिम में डाल लोग पार कर रहे नदी

हल्द्वानी : जेल में बंद कैदी की मौत, उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments