Big Breaking – अल्मोड़ा : महिला को उठा ले गया गुलदार, घर के नजदीक ही मिला क्षत—विक्षत शव, जहां—तहां बिखरे हैं शरीर के अंग

अल्मोड़ा। यहां भैसियाछाना ब्लॉक के पेटशाल हुई एक सनसनीखेज घटना में आदमखोर गुलदार ने एक महिला को मार डाला है। गुलदार द्वारा इंसानों की जान…

अल्मोड़ा। यहां भैसियाछाना ब्लॉक के पेटशाल हुई एक सनसनीखेज घटना में आदमखोर गुलदार ने एक महिला को मार डाला है। गुलदार द्वारा इंसानों की जान लेने की यह दूसरी घटना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत सांय एक महिला को गुलदार घर के समीप से ही उठा ले गया। उस महिला की ढूंढखोज चल रही थी। आज बुधवार की सांय उक्त लापता महिला का अधखाया शरीर लोगों को दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि पेटशाल की 75 वर्षीय आनंदी देवी पत्नी हरी राम घर में अकेली रहती थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह कल शाम से ही अचानक लापता हो गई थी। आज शाम उसका क्षत विक्षत शव घर से करीब 100 मीटर नीचे तथा पेटसाल मुख्य सड़क मार्ग से 50 मीटर उपर पाया गया। महिला के पति का पूर्व में ही देहांत हो चुका है। उसकी दो पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि महिला का शव बड़ी ही विभत्स हालत में है। उसके हाथ—पांव व शरीर के अंग अलग—अलग स्थान पर बिखरे दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *