HomeBreaking NewsHaldwani News : पति की हरकतों से परेशान महिला पहुंची कोतवाली, मारपीट...

Haldwani News : पति की हरकतों से परेशान महिला पहुंची कोतवाली, मारपीट व गाली—गलोच का लगाया आरोप, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

पति की रोज—रोज की मारपीट से तंग एक महिला ने कोतवाली में अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यहां लालडांठ रोड निवासी गीता राणा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका पति राकेश आये दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। घर में होने वाली छोटी—छोटी बातों को लेकर वह एकदम से उग्र हो जाता है तथा उसे बुरी तरह पीटने लगता है। इस दौरान उसे कई बार चोटें भी आई हैं।

पति की रोज—रोज की इन हरकतों से वह तंग आ चुकी है। उनका वैवाहिक जीवन नर्क होता जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि बीते दिवस भी उसका पति दुकान में आ धमका और उसके साथ गाली गलौच करने लगा। विरोध पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा लगाये गये आरोपों के आधार पर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जा रही है। महिला के पति को को भी कोतवाली बुलाया जायेगा।

ज्ञात रहे कि इस तरह के घरेलू हिंसा के मामले आये दिन देखने को मिलते है। आधुनिक तनावपूर्ण जीवन शैली में पति—पत्नी के बीच झगड़े होतना आम बात है। मामले अकसर बढ़ने के बाद घर की चाहरदीवारी से निकल कोतवाली तक भी पहुंच जाया करते हैं। आम तौर पर पुलिस पहले मामले में काउंसलिंग करती है, लेकिन मामला नही सुलझने पर आईपीसी की धाराओं के तहत भी मुकदमा दर्ज किया जाता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments