HomeBreaking Newsहल्द्वानी : खोया पर्स पाकर गदगद हुई महिला, CPU का जताया आभार

हल्द्वानी : खोया पर्स पाकर गदगद हुई महिला, CPU का जताया आभार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी में सीपीयू की मदद से एक महिला को अपना खोया पर्स वापस मिल पाया है। पर्स में नगदी के अलावा एटीएम कार्ड,पैन कार्ड और आधार कार्ड समेत कई अन्य सरकारी दस्तावेज थे। गदगद महिला ने सीपीयू का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है।

दरअसल, कालाढूंगी चौराहे स्थित कालू सिद्ध मंदिर मंदिर के पास ऑटो से जाते समय एक महिला का पर्स सड़क की तरफ गिर गया था। इस बीच सीपीयू के उप निरीक्षक जगत सिंह भंडारी, कांस्टेबल रोहित वहां पहुंचे और उन्होंने महिला का पर्स गिरते हुए भी देख लिया। जिसके बाद इन्होंने यह पर्स तुरंत अपने सुपुर्दगी में ले लिया।

इस बीच महिला टेंपो से काफी आगे की तरफ बढ़ गई थी, जिसे सीपीयू के दोनों जवानों द्वारा कोतवाली के पास महिला रोका गया। फिर उन्होंने महिला को उसका पर्स वापस लौटाया। पर्स में 5000 नगद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत कई अन्य सरकारी दस्तावेज थे। पर्स देखकर महिला के चेहरे पर मुस्कान आ गई। जिसके बाद महिला ने सीपीयू के उनि जगत सिंह भंडारी और कांस्टेबल रोहित सिंह का धन्यवाद अदा किया। महिला काठगोदाम की रहने वाली है जो कि किसी कार्य हेतु बाजार की तरफ आई थी। कालाढूंगी चौराहे पर टेंपो में बैठने के दौरान उसका पर सड़क पर गिर गया था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments