HomeBreaking Newsहोटल में महिला न्यूज एंकर ने काटी हाथ की नस, पति को...

होटल में महिला न्यूज एंकर ने काटी हाथ की नस, पति को भेजा खून से सना वीडियो

ADVERTISEMENTS
Female news anchor, who stayed in this hotel in Uttarakhand, cut the vein of her hand.

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अपने पति से हुई अनबन के बाद एक महिला न्यूज एंकर ने अपने हाथ की नस काट ली और संपूर्ण घटना का वीडियो अपने पति को भेज दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ—पांव फूल गये। आनन—फानन में देर रात थाना मुनि की रेती में स्थित सैकड़ों होटलों की तलाशी ली गई। आखिरकार रात 1.15 बजे तपोवन के एक होटल में अपने हाथों की नस तीन—चार जगह से काटने वाली न्यूज एंकर मिल गई, जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया।

घटनाक्रम के अनुसार मुनि की रेती थाना निरीक्षक रितेश शाह को शनिवार रात करीब 12.30 किसी बृजेश श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति का फोन आता है। जो बताता है कि उसके News Channel में News Anchor के पद पर कार्यरत ऐश्वर्या शर्मा जो कि दिल्ली की रहने वाली है ने पति से विवाद के बाद अपने हाथों की नस काट ली है।

पुलिस को केवल इतनी जानकारी मिली कि उक्त महिला पत्रकार मुनि की रेती क्षेत्र में किसी होटल में टिकी है। अब पुलिस के पास विकट समस्या पैदा हो गई क्योंकि इस इलाके में 400 से 500 होटल हैं। ऐसे में महिला पत्रकार को ढूंढना आसान नहीं था। जिसके बाद उसके मोबाइल को ट्रेस किया गया। तब महिला पत्रकार की लोकेशन शत्रुघ्न घाट के पास की आई।

पुलिस को महिला द्वारा अपने पति को भेजा गया वीडियो भी मिला। जिसमें दिख रहा था कि पूरे कमरे में खून ही खून फैला है। फोनकर्ता ने यह भी बताया कि न्यूज एंकर का पति कोलकाता में नौकरी करता है। जिसके बाद महिला न्यूज एंकर की फोटो पुलिस के तमाम अधिकारियों को भेजी गई। एसएसपी टिहरी और सीओ नरेंद्रनगर को भी पूरी घटना से अवगत कराया गया।

जिसके बाद महिला पत्रकार को खोजने के लिए 08 टीमों का गठन किया गया। रात करीब 1.15 बजे तपोवन चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी को ग्रैंड अलोहा होटल के एक कमरे में बेहोशी की हालत में उक्त महिला मिल गई। जिसमें पाया गया कि उसने चार पांच जगह से अपने हाथ की नस काटी थी। जिसके बाद काफी खून भी बह चुका था। जिसके बाद पुलिस ने महिला को एसपीएस राजकीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की मेहनत रंग लाई और समय पर डॉक्टरी उपचार मिलने पर महिला की जान बच गई। गत दिवस रविवार को महिला पत्रकार को अस्पताल से छुट्टी दे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments