HomeBreaking Newsमहिला जज का शव फंदे से लटका मिला, सरकारी आवास में रहती...

महिला जज का शव फंदे से लटका मिला, सरकारी आवास में रहती थीं ज्योत्सना राय

ADVERTISEMENTS

UP News| उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बदायूं शहर में शनिवार सुबह सिविल जज जूनियर डिवीजन का शव सरकारी आवास में फंदे से लटके मिलने से पुलिस प्रशासन में सनसनी मच गई।

सूचना मिलते ही जिला जज पंकज अग्रवाल, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत न्यायिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आवास के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत एकत्र किए है। घटना से न्यायिक अधिकारी से लेकर हर कोई सकते में है। खुदकुशी के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच पुलिस की तफ्तीश के बाद ही साफ होगी। पुलिस अधिकारियों ने मृतक सिविल जज के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

घटना बदायूं शहर के जजी कालोनी की है। मूलता मऊ जिले की रहने वाली सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय पिछले एक साल से बदायूं में तैनात थी। वह अपनी अयोध्या जिले से दूसरी पोस्टिंग के बाद बदायूं आई थी। वह सरकारी आवास में रहती थीं। शनिवार सुबह काफी देर रात सिविल जज की चहल कदमी आस पड़ोस के रहने वाले अन्य न्यायिक अधिकारियों ने नहीं देखी तो अनहोनी की आशंका हुई। उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर सब सन्न रह गए।

न्यायिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इस पर सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस के साथ पहुंचे। इसके बाद जिला जज, डीएम और एसएसपी समेत भारी संख्या में न्यायिक कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने सरकारी आवास के कमरे का दरवाजा तोड़ा। जहां सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका हुआ मिला

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का ज्यादा लेकर सबूत इकट्ठे किए है। इसके साथ ही पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी सिविल जज के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने घटना को खुदकुशी मानकर जांच शुरू कर दी है। उनकी उम्र 29 साल बताई गई है।

एसपी बदायूं आलोक प्रियदर्शी का कहना है, “पुलिस मौके पर पहुंची। उनका आवास पहली मंजिल पर है। दरवाजे अंदर से बंद थे। उसे जबरदस्ती खोला गया और उनका शव छत के पंखे से लटका हुआ मिला। शव को कब्जे में ले लिया गया है।” जांच की जा रही है। उसके दस्तावेजों में कुछ चीजें मिली हैं… सभी तथ्यों की जांच की जाएगी…।”

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments