HomeBreaking NewsBreaking Haldwani : डिलीवरी के चंद मिनटों में महिला की मौत, अस्पताल...

Breaking Haldwani : डिलीवरी के चंद मिनटों में महिला की मौत, अस्पताल में बवाल

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां महिला अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता की स्वस्थ बालक को जन्म देने के महज 15 से 20 मिनट में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान परिजनों की चिकत्सकों के साथ कहासुनी भी हुई और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की गई।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां मंगल पड़ाव स्थित महिला अस्पताल में जौहार नगर निवासी सौफिया उम्र 25 साल पत्नी वासिफ खान को प्रसव पीड़ा होने पर लाया गया था। आज लेबर पेन होने पर चिकित्सक उसे ओटी में डिलीवरी के लिए ले गये। इस दौरान महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। जिसके बाद परिजन खुशियां मना ही रहे थे कि अचानक महिला की सांस तेज चलने लगी। इस दौरान चिकित्सक उसे देखने को आ पहुंचे, लेकिन महज 15 से 20 मिनट में उसने दम तोड़ दिया। News WhatsApp Group Join Click Now

नजदीक हैं चुनाव, यूपी से हो रही उत्तराखंड में हथियारों की सप्लाई ! एसटीएफ के हत्थे चढ़ा तस्कर, पढ़िये पूरी ख़बर…

घटना के बाद महिला के साथ आये परिजनों के गुस्से का पार चढ़ गया। उन्होंने महिला की मौत के लिए चिकित्सकों को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर हंगामा काटा। चिकित्सकों का आरोप है कि परिजनों द्वारा परिसर में तोड़—फोड़ भी की गई। बवाल की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश भी घटना की जानकारी लेने अस्पताल आ पहुंचे। पुलिस भी मौके पर आई और परिजनों को समझा—बुझा कर शांत किया गया। आखिरकार एक लंबी जद्दोजहद के बाद हंगामा कर रहे परिजन मान गये और शव को अपने साथ लेकर अस्पताल से चले गये।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां आवासीय भवन में चल रहा था अस्पताल, प्रशासन ने किया सील

बताया जा रहा है कि महिला की आज रात 8 बजकर 20 मिनट मौत हो गई। जिसके बाद बवाल शुरू हो गया। महिला की डिलीवरी कराने वाले चिकित्सकों में ईएमओ डॉ. लता पांगती ने आपरेशन किया, जबकि डॉ. संदीप पांगती व डॉ. पवन द्विवेदी उनके साथ थे। इधर चिकित्सकों का कहना है कि महिला की डिलीवरी के दौरान किसी किस्म की लापरवाही नही बरती गई है। उन्होंने परिजनों द्वारा लगाये गये आरोपों को निराधार बताया है। News WhatsApp Group Join Click Now

रूद्रपुर ब्रेकिंग : यहां छत से गिरकर 28 वर्षीय युवक की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments