HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : जहरीले पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत,...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : जहरीले पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत, आज अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां जिला अस्पताल में गत दिवस जहर खाकर भर्ती हुई महिला की मौत हो गई है। चिकित्सकों के भरकस प्रयास के बावजूद उसे बचाया नही जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस सोमवार को राधिका देवी (उम्र 50 साल) पत्नी पान सिंह निवासी मेर गांव, उन्योड़ा, लमगड़ा को दोपहर करीब 3.35 पर भर्ती किया गया था। चिकित्सकों के मुताबिक महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था तथा उसका पति ही उसको अस्पताल लेकर आया था। डॉ. पान सिंह टाकुली महिला के उपचार में जुटे रहे, लेकिन आज मंगलवार को शाम 7.30 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला ने आंखिर ऐसा किन परिस्थितियों में किया, समाचार लिखे जाने तक इसका खुलासा नही हो पाया था। महिला की मौत के बाद से अस्पताल पहुंचे उनके परिजनो का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments