HomeAccidentBMW में पार्टी से लौट रही महिला ने शख्स को कुचला, मौके...

BMW में पार्टी से लौट रही महिला ने शख्स को कुचला, मौके पर मौत

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | दिल्ली में रविवार रात BMW चला रही एक महिला ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 28 साल की महिला ग्रेटर कैलाश से एक पार्टी से लौट रही थी, जबकि 36 साल का शख्स अपने लिए दवाई लेकर घर जा रहा था।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अशोक विहार की रहने वाली है। वह पेशे से आर्किटेक्ट है। उसने अपनी BMW कार से पहले किराने की दुकान चलाने वाले अजय गुप्ता की बाइक में टक्कर मारी और फिर सड़क के किनारे एक जेनरेटर से टकरा गई। हादसे में अजय गुप्ता बुरी तरह जख्मी हो गए और बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

सुबह 4 बजे PCR को जानकारी मिली

दिल्ली पश्चिम के DCP घनश्याम बंसल ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे PCR को एक कॉल आया, जिसमें घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। मोती नगर फ्लाईओवर की ओर जाने वाली सड़क पर दो वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिले।

आरोपी महिला शख्स को अस्पताल ले गई

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर मारने वाली महिला घायल शख्स को ABG अस्पताल लेकर गई थी। बाद में घायल व्यक्ति के परिजन उसे ESI अस्पताल ले गए। पुलिस ने पीड़ित शख्स के परिजनों से बयान लेने की कोशिश की, लेकिन वे बात करने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में शख्स ने दम तोड़ दिया।

परिवार में पत्नी और दो बच्चे

अजय गुप्ता का परिवार बसई दारापुर में रहता है। परिवार में अब पत्नी और दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि देर रात अजय गुप्ता दवाई लेने के लिए घर से निकले थे। उसके बाद उनके एक्सीडेंट की खबर मिली और हम अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने FIR दर्ज की

पुलिस ने परिवार के बयान पर IPC की धारा 279 (पब्लिक प्लेस पर रैस ड्राइविंग करना), 337 (दूसरे के जीवन को खतरे में डालना), 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तराखंड: देर रात महिला की चाकू मारकर हत्या, पति और बेटा गायब

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments