HomeUttarakhandChamoliजंगल में महिला पर भालू का हमला, हालत गंभीर, एयरलिफ्ट कर AIIMS...

जंगल में महिला पर भालू का हमला, हालत गंभीर, एयरलिफ्ट कर AIIMS भेजा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, चमोली/पौड़ी: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में इन दिनों भालू का आतंक छाया हुआ है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों से मध्य हिमालयी क्षेत्रों में भालूओं के आने से ग्रामीणों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा घटना चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड की है, जहां बुधवार को पाव गांव की राजेश्वरी देवी (50 वर्ष) पत्नी अनिल कुमार चारापत्ती लेने जंगल गई थीं।

दोपहर तक घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। जंगल में खून के धब्बे और महिला के फटे कपड़े मिलने से दहशत फैल गई। पोखरी थाना पुलिस, वन विभाग और ग्रामीण रातभर महिला की तलाश में जुटे रहे, लेकिन अंधेरे के कारण रेस्क्यू टीम को लौटना पड़ा

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

महिला की चीख—पुकार सुन पहुंची रेस्क्यू टीम

गुरुवार सुबह दोबारा तलाश शुरू करने पर रेस्क्यू टीम को एक चट्टान पर घायल महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। भालू के हमले से बुरी तरह घायल राजेश्वरी देवी को तुरंत स्ट्रेचर की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया। थानाध्यक्ष पोखरी देवेंद्र पंत के अनुसार, महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए एम्स (AIIMS) भेजा गया है।

ठंड बढ़ने के साथ ही भालू गांव के आस-पास के जंगलों में डेरा डाल रहे हैं, जिससे चारापत्ती और लकड़ी लेने जंगल जाने वाले ग्रामीणों पर हमले हो रहे हैं। चमोली के साथ-साथ पौड़ी जिले के पाबौ, पैठणी, थलीसैंण और बीरोंखाल क्षेत्रों में भी ग्रामीण भालू के भय के साए में हैं। ग्रामीण वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments