HomeUttarakhandNainitalलालकुआं में कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

लालकुआं में कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

लालकुआं| अब तो नशे के कारोबार में महिलाओं का होना आम बात होती जा रही है, यहां लालकुआं कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम में चालान किया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार को नशा उन्मूलन अभियान के दौरान बिंदुखत्ता के इन्द्रानगर प्रथम में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला उक्त क्षेत्र में कच्ची शराब बेच रही है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

इस दौरान बीना देवी पत्नी स्व.नारायण सिंह निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिंदुखत्ता कच्ची शराब बेचती मिली जिसे पुलिस ने तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान पकड़ी गई महिला के कब्जे से पुलिस को 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई हैं वहीं पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल डी.आर.वर्मा, कांस्टेबल तरूण मेहता, किशोर रोतेला, महिला कांस्टेबल गीता कंबोज मौजूद रहे।

उत्तराखंड की IPS रचिता जुयाल की Love Story 🥰

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments