HomeUttarakhandAlmoraबिन बरसात क्वारब में फिर दरका पहाड़, सड़क पर पत्थरों की बरसात

बिन बरसात क्वारब में फिर दरका पहाड़, सड़क पर पत्थरों की बरसात

ADVERTISEMENTS

मौके पर पहुंची पुलिस टीम, लगातार गिर रहे पत्थर

जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

सीएनई रिपोर्टर, सुयालाड़ी। अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे अंतर्गत क्वारब क्षेत्र में एक बार फिर बिन बरसात के पहाड़ दरक उठा और विशालकाय पत्थरों की बरसात हो गई। जिसके बाद सड़क पर भारी मलबा आने से यह मार्ग लगभग दो घंटे तक बाधित रहा। हालांकि अब मशीनों के सहार मलबा एक तरफ कर रास्ता खोल दिया है, लेकिन अब भी खतरा लगातार बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा—हल्द्वानी के सीमावर्ती क्षेत्र क्वारब में लंबे समय से पहाड़ दरक रहा है। वहीं दूसरी ओर सड़क मार्ग भी धंसने लगा है। सीएनई लंबे समय से इस समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करता रहा है। इसके बावजूद समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका परिणाम अब देखने में आ रहा है।

बिन बरसात क्वारब में फिर दरका पहाड़, सड़क पर पत्थरों की बरसात
बिन बरसात क्वारब में फिर दरका पहाड़, सड़क पर पत्थरों की बरसात

वहीं, आज शुक्रवार सुबह 10.30 बजे अचाकन क्वारब में पहाड़ दरकना शुरू हो गया। फिर तेज आवाज के साथ पहाड़ से हाईवे पर पत्थरा गिरने शुरू हो गए। देखते ही देखते सड़क मार्ग मलबे से पट गया। सूचना मिलने पर मौके पर जेसीबी पहुंची और मलबा हटाया गया।

भारी मलबा आने से यातायात पूरे दो घंटे तक बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखी गई। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मार्ग खोल दिया है, लेकिन पहाड़ से लगातार मलबा—पत्थर गिर रहा है।इधर स्थानीय नागरिकों व प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि क्वारब से चौंसली तक लंबा जाम लगा हुआ है। गनीमत यह रही कि जब पहाड़ टूटा तो नीचे से कोई गुजर नहीं रहा था अन्यथा कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल मौके पर नैनीताल जनपद अंतर्गत क्वारब तथा अल्मोड़ा पुलिस के जवान मौजूद हैं।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments