HomeUttarakhandNainitalगर्मियों की शुरूआत के साथ ही पानी का हाहाकार ! टैंकरों के...

गर्मियों की शुरूआत के साथ ही पानी का हाहाकार ! टैंकरों के सहारे व्यवस्था

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। मई मध्य माह से ही हल्द्वानी में पानी का हाहाकार मचने लगा है, जबकि जून—जुलाई के पीक सीजन में क्या होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है। शहर के कई मोहल्ले तो ऐसे हैं, जहां केवल पानी के टैंकरों के सहारे ही पेयजल व्यवस्था हो पा रही है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उल्लेखनीय है कि गौला का जलस्तर कम होने से बैराज से मिलने वाले पानी का प्रेशर भी कम हो जाता है। जिस कारण नगर के आखिरी छोर वाले घरों व ऊंचाई पर स्थित घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। शहर के दमुवाढूंगा, बजूनियां हल्दू, गौजाजाली, तल्ली हल्द्वानी, इंद्रानगर, राजपुरा आदि क्षेत्रों में पानी की सबसे अधिक दिक्कत है। इस साल पर्याप्त बारिश न होने के कारण गौला के जलस्तर में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे पेयजल संकट के साथ ही सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता में लगातार कमी हो रही है।

एक तरफ भीषण गर्मी, दूसरी ओर पेयजल संकट

वहीं, जल संस्थान के ओवर हैड टैंक से पानी भरने के लिये टैंकरों की लाइन लगी हुई है। एक तरफ प्रचंड गर्मी और दूसरी ओर पानी कि कमी के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। आए दिन जल संस्थान में लोग पहुंच रहे हैं और प्रदर्शनों का दौर जारी है। ऐसे हालातों में जल संस्थान के अधिकारी भी सवालों से बचने का प्रयास करने लगे हैं।

समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत : डीएम वंदना सिंह

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह का कहना है की पूरे जिले में 32 टैंकर दौड़ रहे हैं। हल्द्वानी के आवास विकास, इंदिरा नगर, दमवाढूंगा में पेयजल टैंकरों से लगातार सप्लाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नलकूप की मोटरें भी स्पेयर के तौर पर रखी गई हैं ताकि पानी की आपूर्ति बाधित न हो पाए। वहीं जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिए जाएंगे ताकि पानी कि किल्लत का संपूर्ण समाधान हो सके।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments