HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: 02 लाख गांजे के साथ फिर पुलिस के हत्थे चढ़े...

Almora Breaking: 02 लाख गांजे के साथ फिर पुलिस के हत्थे चढ़े दो

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
एसएसपी प्रदीप कुमार राय के सख्त निर्देश पर मादक पदार्थों की अवैध ​बिक्री व तस्करी करने वालों पर एसओजी व पुलिस की पैनी निगाह है। इसी क्रम में एसओजी एवं सल्ट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग में फिर दो लाख का अवैध गांजा बरामद किया है। यह गांजा दो बाइक सवारों के कब्जे से बरामद हुआ, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सल्ट थानांतर्गत ग्राम पेसिया बैण्ड के पास मोटर साईकिल संख्या UK 06 AA-1598 को रोककर चेक किया, तो उसमें सवार दो व्यक्तियों नौसाद पुत्र शाहिद तथा असलम पुत्र अली मोहम्मद के कब्जे से एक प्लास्टिक के ड्रम से कुल 13.776 किग्रा गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 2.06 रुपये बताई गई है। ये दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिलांतर्गत थाना क्षेत्र भगतपुर के गांव बुढ़ानपुर निवासी हैं। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना सल्ट में धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष सल्ट देवेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि आरोपी यह गांजा ग्राम गुलार से खरीदकर लाए थे और इसे ड्रम में छुपाकर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद बेचने के लिए ले जा रहे थे।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणा, उप निरीक्षक अवनीश कुमार, एसओजी प्रभारी सुनील सिंह धानिक, आरक्षी संजू कुमार, मनमोहन सिंह व भूपेंद्र सिंह शामिल रहे। गौरतलब है कि गत दिवस सल्ट थाना क्षेत्र में ही 8 लाख से अधिक कीमत के गांजे के साथ एक 23 वर्षीय युवक पकड़ा गया था।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments