HomeNationalसरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का पूरा कर्ज माफ...

सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगे – प्रियंका

ADVERTISEMENTS

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने लोक लुभावन घोषणा पत्र में सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का पूरा कर्ज माफ करने और नौकरियों में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण देने जैसी अन्य चुनावी वादों को शामिल किया है।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘उन्नति विधान जन घोषणा पत्र’ जारी किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू और पूर्व अध्यक्ष सलमान खुर्शीद सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के तीन घंटे के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया गया, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी कर्ज माफी की जायेगी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस की दूसरी बड़ी घोषणा उत्तर प्रदेश में 20 लाख रोजगार देने की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी 12 लाख सरकारी पद रिक्त हैं। इन पदों को भर कर आठ लाख रोजगार के अतिरिक्त अवसर सृजित किये जायेंगे।

नैनीताल में फिर शुरू हुई बर्फबारी, सटीक बैठ रहा मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तीन विधान पत्र (उन्नति विधान, शक्ति विधान और शक्ति विधान) के रूप में अपना घोषणा पत्र जारी किया है। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पूरे प्रदेश में घूमकर जनता की समस्याओं को चिह्नित कर यह घोषणा पत्र बनाया है। यह जनता की आवाज को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि किसानों की कर्ज माफी, नौकरियों में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण और 20 लाख रोजगार के अलावा किसानों को आवारा पशुओं की समस्या से मुक्ति देने की भी पुख्ता कार्ययोजना पेश की जायेगी। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इसके लिए छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या से किसानों को मुक्ति दिलाने के लिये ‘गोधन योजना’ शुरु करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उत्तराखंड भाजपा के ‘दृष्टि पत्र’ का विमोचन

इसके तहत दो रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से सरकार किसानों से गोबर खरीदेगी। इस गोबर से जैविक खाद बनाकर किसानों को सस्ती दर पर बेची जायेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रयोग छत्तीसगढ़ में सफल रहा है। इससे किसानों को आवारा पशुओं से मुक्ति भी मिली है और उनकी आय भी बढ़ी है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : 100 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस टीम को 2500 रुपए इनाम

Weather Alert, Uttarakhand : मौसम ने फिर बदला मिजाज़, कई जनपदों में बारिश—बर्फवारी शुरू, पढ़िये पूर्वानुमान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments