ब्रेकिंग न्यूज : क्या इस बार भी लगेगा बाबा नीम करौरी मंदिर में मेला, फिलहाल मंदिर में है भक्तों का प्रवेश निषेध

0

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के भवाली के कैंची नामक स्थान पर स्थित जगत प्रसिद्ध बाबा नीम करौरी धाम में इस बार बाबा का ज्न्मदिवस मनाया जाएगा या नहीं यह सवाल बाबा के भक्तों को परेशान किए है। हालांकि मंदिर प्रबंधन ने इस विषय पर अभी कुछ नहीं कहा है और मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगाए गए सूचना पट पर फिलहाल मंदिर के कपाट बंद होने की जानकारी लिखी गई है। जिस तरह कोरोना काल आगे बढ़ता जा रहा उससे बाबा के जन्मदिवस पर हर 15 जून को लगने वाले मेले पर असमंजस के बादल गहराते जा रहे हैं।
देश के अन्य मंदिरों के तरह इस समय बाबा नीम करौरी का मंदिर में भी भक्तों के लिए प्रवेश निषेध किया गया है। इन दिनों सुबह और शाम की आरती ही हो रही है जिसमें भी भक्तों की एंट्री नहीं हो सकती है। whatsapp group join


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS