HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहले श्रीलंका टापू...

लालकुआं न्यूज : कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहले श्रीलंका टापू पर बसे लोगों की समस्याएं करेंगे हल – दुर्गापाल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व हरीश चंद्र दुर्गापाल व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र खनवाल मंत्री ने विधानसभा के क्षेत्र श्रीलंका टापू का दौरा किया। इस अवसर पर लोगों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई समस्या बनी हुई हैं। साथ ही क्षेत्र में सड़क की भी काफी बड़ी समस्या है, कुछ दिन पहले वन विभाग ने इसे बंद कर दिया था। उनके मुख्य मार्ग पर खाई खोद दी गई है।

लोगों ने बताया कि रास्ता नहीं होने के वजह से उन्हें आने जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि आज सबसे बड़ी समस्या क्षेत्र में जंगली जानवरों की है। जानवरों का इतना आतंक है कि लोग जागकर रात काट रहे हैं। लोगों ने कहा कि पूर्व में यहां समस्या नहीं थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नुमाइंदे आकर वायदे कर जाते हैं लेकिन कार्य कोई नहीं करते। लोगों ने बताया कि गांव कि समस्या को लेकर विधायक व अधिकारियो से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

इस मौके दुर्गापाल ने कहा है कि श्रीलंका टापू के लोगों से उनका काफी पुराना नाता है जब वे मंत्री थे तो उन्होंने गांव समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया था तथा लोगों को कई योजनाओं का लाभ दिया। उन्होंने कहा कि अब की बार प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार आई तो सबसे पहले श्रीलंका टापू की सभी समस्या को दूर करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में कोई भी समस्या नहीं होगी। उसको जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नुमाइंदे खाली नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ करते दिखाई देते है ना कि उनको पूरा करते हुए। आज तक भाजपा ने जितने भी प्रोजेक्ट पर काम किया है वह सभी अधूरे पड़े हैं।

उन्होंने गरीबों को केवल को उजाड़ने का काम किया है न कि बसाने का। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में जाकर जनता की हर समस्या को अपनी समस्या समझ कर हल करायें। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है, जिसको लेकर अभी से ही हम सभी को एकजुट होना होगा। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के बुजुर्गों को शोल एवं माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया साथ ही युवाओं वॉलीबॉल किट भी वितरित की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments