HomeBreaking Newsमां तुझे सलाम : याद रहेगी भारत माता के इन 05 वीरों...

मां तुझे सलाम : याद रहेगी भारत माता के इन 05 वीरों की शहादत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर

इन जवानों की हुई शहादत —
नायब सूबेदार जसविंदर सिंह, मंदीप सिंह व गज्जन सिंह — पंजाब
वैसाख एच — केरल
सरज सिंह — उत्तर प्रदेश

जम्मू कश्मरी के पुंछ इलाके में आतंकियों के खिलाफ चले सेना के विशेष ऑपरेशन के दौरान जहां भारतीय सेना के 05 जवान शहीद हो गये, वहीं लगतार चले एनकाउंटर में 05 आतंकियों को भी सेना ने मौत के घाट उतार दिया है।

अनंतनाग, बांदीपोरा व शोपिया में सेना और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। अनंतनाग व बांदीपोरा में एक—एक जबकि शोपिया में तीन दहशतगर्द ढेर कर दिये गये हैं। अब तक मारे गये आतंकियों की पहचान इम्तियाज अहमद, दानिश और यावर अहमद के रूप में हुई है, जबकि अनंतनाग में मारे गये आतंकी की पचान अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं भारतीय सेना के 05 जवानों की भी शहादत हुई है। जिनमें गज्जन सिंह, वैसाख एच, जसविंदर सिंह, मनदीप सिंह बहादुर व सरज सिंह शामिल हैं।

दरअसल, आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सोमवार तड़के सुरनकोट में डीकेजी के नजदीक एक गांव में अभियान शुरू किया गया था। सेना ने इलाके की घेराबंदी की थी। दोनों ओर से गोलीबारी में पांच जवान शहीद हो गए थे। शहीद हुए जवानों में नायब सूबेदार जसविंदर सिंह, मंदीप सिंह व गज्जन सिंह पंजाब के रहने वाले थे। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने नायब सूबेदार जसविंदर सिंह, मनदीप सिंह और सिपाही गज्जन सिंह के शोक संतप्त परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

वहीं शहीद सरज सिंह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले थे। उनकी शहादत के बाद से उनके गांव अख्तयारपुर में शोक की लहर है। केरल के वैसाख एच भी शहीद हुए, वह कोलम जिले के रहने वाले थे। शहीद हुए जवानों में पंजाब के मनदीप सिंह की उम्र महज 30 साल थी। वह पंजाब के गुरदासपुर के गांव चट्ठा के रहने वाले थे। वह अपने पीछे माता मनजीत कौर, पत्नी मनदीप कौर और दो बेटों को छोड़ गए। शहीद मनदीप सिंह का एक बेटा मंताज सिंह 4 साल और दूसरा पुत्र गुरकीरत सिंह सिर्फ 39 दिन का है। वहीं गज्जन सिंह रूपनगर जिले के पचरंदा गांव के रहने वाले थे। 04 माह पहले ही उनकी शादी हुई थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments