व्यापार मंडल की ग्रामीण इकाइयों को बनायेंगे सशक्त : त्रिलोचन जोशी

➡️ सेराघाट व धौलछीना से होगी अभियान की शुरुआत ➡️ बैठक 30 अप्रैल को प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के जिला समन्वयक त्रिलोचन जोशी ने कहा…

त्रिलोचन जोशी

➡️ सेराघाट व धौलछीना से होगी अभियान की शुरुआत

➡️ बैठक 30 अप्रैल को

प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के जिला समन्वयक त्रिलोचन जोशी ने कहा कि संगठन से संबद्ध अल्मोड़ा जनपद की ग्रामीण व्यापारी इकाइयों को मजबूती प्रदान दी जायेगी।

त्रिलोचन जोशी प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन वर्मा के निर्देशनुसार आगामी 30 अप्रैल रविवार से वह स्वयं ग्रामीण व्यापार मंडल इकाइयों का भ्रमण करके व्यापारी समाज को हर संभव मदद करेंगे। इसी क्रम में 30 अप्रैल रविवार को सेराघाट व्यापार मंडल के साथ दिन में 01 बजे से बैठक एवं धौलछीना व्यापार मंडल के साथ दिन में 3 बजे से बैठक लेंगे।

उन्होंने कहा कि नवगठित व्यापार मंडल सेराघाट के पदाधिकारियों का जिला व्यापार मंडल की ओर से स्वागत सम्मान किया जायेगा। जहां इकाईयों का पुर्नगठन होना है, वहां संबंधित इकाईयों के साथ विचार-विमर्श करके निर्णय लिया जायेगा।

साथ ही ग्रामीण इकाईयों की प्रशासनिक स्तर पर समस्याओं के लिए जिलाधिकारी से वहां के शिष्टमंडल को साथ लेकर वार्ता भी की जायेगी। त्रिलोचन जोशी ने सेराघाट एंव धौलछीना की व्यापारियों से 30 अप्रैल को आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

महिला लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *