HomeAgricultureबड़ी समस्या : जहां कभी लाखों की पैदावार होती थी, वहां मिर्च...

बड़ी समस्या : जहां कभी लाखों की पैदावार होती थी, वहां मिर्च का पौधा भी नही, वन्य जीव बर्बाद कर रहे खेती : विपिन गुरूरानी

ADVERTISEMENTS

— सीएनई संवाददाता अनूप सिंह जीना से बातचीत —

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

अल्मोड़ा। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व लोकप्रिय जन नेता विपिन गुरूरानी ने कहा कि पहाड़ आज समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्राम सभा जूड़कफून एक ऐसा गांव है जहां कभी ग्रामीणों ने लाखों की मटर बेची थी, वहां आज एक मिर्च का पौधा तक नही हो पा रहा है।

गुरूरानी ने सीएनई संवाददाता से बातचीत में कहा कि ग्राम पंचायत रोन डाल, जूड़कफून, डोबा, एवं रैंगल आदि क्षेत्रों में वन्य जीवों का जबरदस्त आतंक है। उन्होंने कहा कि सरकार पलायन को रोकने व विकास को बढ़ाने की बात कहती है, लेकिन हकीकत इससे एकदम अलग है। किसान हताश हैं और काश्तकारों का किसानी से मोह भंग होता जा रहा है। सुंअर व बंदरों का आतंक उत्तराखंड के सभी गांवों में है।

गुरूरानी ने कहा कि सभी पट्टी पटवारी व ग्राम विकास अधिकारी जहां भी कार्यरत हैं वहां से शासन—प्रशासन को आख्या मंगानी चाहिए। ​जिस क्षेत्र में भी किसान अपनी आजीविका के साधनों को नकार रहा है, वहां के लिए कोई ऐसी ठोस नीति तैयार हो ताकि जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाये जा रहे नुकसान को रोका जा सके।

उल्लेखनीय है कि जन नेता विपिन गुरूरानी अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग अंतर्गत ग्राम सभा डोबा के निवासी हैं। वह लगातार 15 साल तक क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे हैं तथा एक राजनैतिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उन्होंने समय—समय पर प्रमुखता से उठाया है और सरकार पर जन हित में निर्णय लेने के लिए दबाव कायम किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments