HomeBreaking News03 साल बाद लौटी पत्नी, संबंध बनाने लगा पति तो उतार दिया...

03 साल बाद लौटी पत्नी, संबंध बनाने लगा पति तो उतार दिया मौत के घाट

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर में एक पत्नी पर अपने पति की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसने पति का बेल्ट से गला घोंट हत्या कर दी। जिसका मुख्य कारण पति द्वारा पत्नी से शारीरिक संपर्क बनाने की जिद करना था। पत्नी गृह कलह के अनबन के तीन साल बाद घर लौटी थी, पर यह वारदात हो गई। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रम्पुरा में एक बाइक मैकेनिक किशन कोली उर्फ टेनी (28 साल) की घर पर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने जिसके बाद उसकी पत्नी कमलेश कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पत्नी ने पति की हत्या का जुर्म कबूल लिया है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

यह बोली कमलेश, पुलिस भी हैरान

हत्या की आरोपी पत्नी कमलेश ने कहा कि उसका पति किशन शराब पीकर घर आया और उससे संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। जिस पर उनके बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर उसने अपने पति की हत्या कर दी।

भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

इस मामले में मृतक किशन के भाई भजनलाल ने थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मृतक की पत्नी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की मां रामवती ने भी यही खुलासा किया है कि उसकी बहू ने हत्या की है।

रामवती की मानी होती तो न होती वारदात

मृतक किशन की मां रामवती ने अपनी बहू पर शक जाहिर किया था। साथ ही बेटे को कहा था कि वह उसे लेकर नहीं आये। इसके बावजूद किशन अपनी पत्नी को तीन साल बाद वापस ले आया। इनका विवाह मार्च 2018 में हुआ था। पत्नी कमलेश कुईयांखेड़ा की रहने वाली थी। शादी के एक माह बाद ही कमलेश ने झगड़े शुरू कर दिये। फिर वह ससुराल छोड़कर मायके चली गई थी। साल 2019 से इनका मामला अदालत में था। हैरानी की बात तो यह है कि वह मायके में रहने की जगह अपनी बुआ के घर में रह रही थी।

समझौता हुआ और घर ले आया पत्नी को

08 दिसंबर को कमलेश का अपने पति से समझौता हुआ। फिर 03 साल बाद वह उसे घर ले आया। उसकी मां रामवती ने कमलेश को घर में ना लाने की हिदायत भी दी, लेकिन उसका बेटा नहीं माना।

पति शारीरिक संबंध को था आतुर, पत्नी ने कर दी हत्या

पुलिस को जो कमलेश ने बयान दिये हैं, वह चौकाने वाले हैं। वियोग के तीन साल के बाद भी वह अपनी पति से शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहती थी। उसने बताया कि उसका पति किशन की रुद्रपुर में गाबा चौक में बाइक मैकेनिक की दुकान थी। बीती रात वह जब दुकान से घर आया तो ड्रिंक किये था। पहले शराब को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद किशन ने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इस दौरान तैश में आकर कमलेश ने बेल्ट से किशन का गला घोंटा और उसे मौत की नींद सुला दिया।

पुलिस कर रही हर ऐंगल से जांच

पुलिस इस मामले में बड़ी सजगता से कार्रवाई कर रही है। सूद्ध बता रहे हैं कि पुलिस को शक है कि हत्या की वजह कुछ और भी हो सकती है। पत्नी ने हत्या की है, लेकिन कारणों की जांच हर एंगल से की जा रही है। फिलहाल पत्नी कमलेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments