HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः पति शराब पीकर मचा रहा था उत्पात, पत्नी ने बुलाई...

अल्मोड़ा न्यूजः पति शराब पीकर मचा रहा था उत्पात, पत्नी ने बुलाई पुलिस, गिरफ्तार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोमेश्वर थानांतर्गत मनान क्षेत्र के ग्राम ककराड़ में शराब पीकर उत्पात मचा रहे पति से परेशान हुई, तो पत्नी ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हुआ यूं कि ग्राम ककराड़ से मीना पत्नी भूपेंद्र सिंह भंडारी ने डायल नंबर 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि उसका पति शराब पीकर उत्पात मचा रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सोमेश्वर थानाध्यक्ष ने एसआई गोविन्द सिंह मेहता मय पुलिस बल के मौके को रवाना किया। पुलिस ने पाया कि भूपेंद्र सिंह शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। जिसे पुलिस ने धारा-81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल ले जाकर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। बाद में उसके द्वारा जुर्म का इकबाल करने और 500 रुपये जुर्माना भरने के बाद पुलिस ने उसे हिदायत के साथ थाने से रिहा कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments