HomeUttarakhandAlmoraलोअर माल रोड का चौड़ीकरण बर्दाश्त नहीं, चौंसली से कोसी बनायें मार्ग...

लोअर माल रोड का चौड़ीकरण बर्दाश्त नहीं, चौंसली से कोसी बनायें मार्ग : कर्नाटक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने सरकार से राष्ट्रीय राजमार्ग को जनहित में अल्मोड़ा नगर से न लाकर बाईपास के रूप में चौंसली से कोसी बनाने का आग्रह किया है। ऐसा नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कर्नाटक ने आज जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के प्राचीन ऐतिहासिक नगर अल्मोडा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 (पूर्व एन.एच.संख्या-87) के अंतर्गत क्वारब-अल्मोडा-कोसी का चौड़ीकरण प्रस्तावित है।

अल्मोडा लोअर माल रोड बाईपास बनने एवं राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने के पूर्व से ही सड़क के किनारे लोधिया से कोसी बाजार तक काफी भवन निर्मित हो गये थे। अब राष्ट्रीय राजमार्ग को डबल लेन किये जाने से इन पूर्व निर्मित भवनों के टूटने से आशंकित हैं। लोअर माल बनने से पूर्व ही आम नागरिकों ने अपने जीवन की समस्त पूंजी लगाकर अपना मकान बनाया तथा रोजी-रोटी के लिये व्यवसाय करने लगे। अब राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत सडक के चौड़ीकरण के अन्तर्गत कई भवनों पर विभाग द्वारा निशान लगाये जाने से ये भवन स्वामी भयभीत हैं। जहां उन्हें मकान के टूटने का खतरा है वहीं व्यवसाय से चल रही रोजी-रोटी छिनने की आंशका है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार ज्ञापन प्रेषित कर इस प्रकरण को केन्द्रीय मंत्री के संज्ञान में लाया गया था। कर्नाटक ने बताया कि स्थानीय नागरिकों का उत्पीड़न न हो इसके लिये उन्होंने अनेकों बार गडकरी से वार्तालाप कर इस समस्या का तत्काल निदान किये जाने का अनुरोध किया।

कर्नाटक ने बताया कि मंत्री द्वारा उन्हें पूर्व में सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। वार्ता के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लि.मंत्रालय के प्रतिनिधियों व सलाहकारों ने भी चौंसली-कोसी सड़क का निरीक्षण किया। जिसे इन अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास हेतु उचित पाया गया।

स्थानीय नागरिकों का भी सुझाव है कि वर्तमान समय में क्वारब-कोसी मोटर मार्ग जो चौंसली से कोसी तक प्रस्तावित है को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 का बाईपास घोषित करते हुये डबल लेन में परिवर्तित किये किया जाए। जिससेे उनके पूर्व निर्मित मकानों को क्षति न पहुंचे और छोटे-मोटे अपने व्यवसाय से परिवार का भरण पोषण कर सकें।

वर्तमान समय में इस मोटर मार्ग के दोनों ओर की भूमि पूर्णरूप से खाली है। कर्नाटक ने गडकरी से मांग की कि स्थानीय नागरिकों के भय व आशंकाओं को देखते हुए इस प्रकरण पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए लोधिया-अल्मोड़ा लोअर माल रोड-कोसी से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान पर चौंसली-कोसी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का बाईपास बनाये जाने हेतु संबंधितों को आदेश तत्काल निर्गत किया जाए। जिससे उक्त क्षेत्र में पलायन एवं आम नागरिकों के घरों व व्यवसाय को बचाया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तदुपरान्त भी इस राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जाता है तो उन्हें मजबूर होकर स्थानीय जनता के साथ उग्र आंदोलन को बाध्य होना पडेगा। किसी भी दशा में इस मार्ग का चौड़ीकरण नहीं होने दिया जायेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी भारत सरकार व संबंधित विभाग की होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments