HomeBreaking Newsकांग्रेस ने अडानी-अंबानी को गा​ली देना क्यों बंद कर दिया, PM ने...

कांग्रेस ने अडानी-अंबानी को गा​ली देना क्यों बंद कर दिया, PM ने पूछा सवाल

ADVERTISEMENTS

✒️ पांच साल तक गाली दी और रातोंरात बंद कैसे हो गई !

CNE DESK/जो कांग्रेस कभी दिन—रात अडानी—अंबानी को गाली देती थी। बात—बात पर उनका जिक्र करती थी। अचानक चुनाव के दौर में कांग्रेस के मंचों पर इन उद्योपतियों को लेकर चुप्पी क्यों सध गई है।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के करीमनगर में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सवाल पूछा कि कांग्रेस ने अचानक अडानी-अंबानी का नाम लेना बंद क्यों कर दिया?

पीएम के ही शब्दों में,’आपने देखा होगा कि कांग्रेस के शहजादे पिछले पांच साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू करते थे। जबसे उनका राफेल वाला मामला ग्राउंडेड हो गया, तबसे उन्होंने एक नई माला जपनी शुरू कर दी। पांच साल से एक ही माला जपते थे। पांच उद्योगपति, पांच उद्योगपति। फिर धीरे-धीरे कहने लगे। अंबानी-अडानी, लेकिन जबसे चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया।

‘अब कांग्रेस बताये कि इन्होंने कितना माल उठाया’

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस से सवाल किया कि शहजादे बतायें कि उन्होंने इस चुनाव में अंबानी-अडानी से कितना माल उठाया है। ‘काले धन के कितने बोरे भरकर रुपये मारे हैं। क्या टेंपो भरकर नोट कांग्रेस के लिए पहुंचे हैं। क्या सौदा हुआ है। आपने रातोंरात अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया। जरूर दाल में कुछ काला है। पांच साल तक गाली दी और रातोंरात बंद हो गई। मतलब कोई ना कोई चोरी का माल टैंपो भर भरकर आपने पाया है. ये जवाब देना पड़ेगा देश को.’

कांग्रेस की नीति रही फमिली फर्स्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का यही इतिहास रहा है कि देश डूबे तो डूबे, लेकिन इनका परिवार सलामत रहे। कांग्रेस में फैमिली फर्स्ट की नीति की वजह से कांग्रेस ने पीवी नरसिम्हा राव का अपमान किया। उनके निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस कार्यालय में एंट्री नहीं दी। यह बीजेपी सरकार ने जिसने पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments