HomeBreaking Newsजानवर कौन ! खेत में आई गाय पर धारदार हथियार से प्रहार,...

जानवर कौन ! खेत में आई गाय पर धारदार हथियार से प्रहार, क्रूरता की हद पार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✒️ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

✍️ जख्मी की गई गाय का वीडियो हुआ वायरल

सीएनई डेस्क। इंसान ही नहीं, पशुओं में भी प्राण होते हैं। उन्हें भी तकलीफ हुआ करती है और भूख—प्यास सताती है। सबसे बड़ी बात वह यह नहीं जानते कि किसी के खेत में चरना कोई अपराध है। उन्हें नहीं पता होता है कि किसी होटल या दुकान से खाने की वस्तु उठाना गलत है। इन मूक पशुओं पर दया करने की बजाए कुछ लोग क्रूरता की सीमा ही पार कर देते हैं। ऐसा ही वाक्या लक्सर क्षेत्र में हुआ जहां खेत में चर रही आवारा गाय पर एक आदमी ने धारदार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हरिद्वार अंतर्गत खानपुर के इदरीशपुर गांव में खेत में चर रही गाय को देख किसान का पारा चढ़ गया और उसने गाय पर तबाड़तोड़ धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार कर डाले। जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।

वीडियो वायरल, गुस्साए लोग

इस बीच आसपास के लोगों ने घायल गाय की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी में आने के बाद एक ग्रामीण द्वारा आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी गई। जिसके आधार पर लक्सर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल का कहना है कि इदरीशपुर गांव के एक व्यक्ति सुरेंद्र के खिलाफ 11 पशु को करूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है मामले की छानबीन की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार गंभीर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मिलने वाली मामूली सजा, म​हज 10 रूपये से 2000 रूपये तक का जुर्माना देकर पशुओं के साथ क्रूरता करने वाले लोग छूट जाया करते हैं। आवश्यकता है कि इस कानून में पविर्तन किया जाये। सजा के प्रावधान सख्त हों।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments