HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जब जिला विकास प्राधिकरण खत्म होगा, तभी लड़ाई रूकेगी, फिर...

Almora News: जब जिला विकास प्राधिकरण खत्म होगा, तभी लड़ाई रूकेगी, फिर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। इसी क्रम में समिति ने आज भी गांधी पार्क चौघानपाटा में धरना दिया और मांग की अनसुनी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक लड़ाई जारी रखी जाएगी।

मालूम को समिति प्रत्येक मंगलवार को यहां धरना—प्रदर्शन कर रही है। समिति का कहना है कि जब से जिला विकास प्राधिकरण लागू है, तब से लोग तरह—तरह की मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्राधिकरण के जनविरोधी फरमान का खत्म कर नक्शा पास कराने का अधिकार पूर्ववत नगरपालिका को दिया जाए।

आज धरने में समिति के अध्यक्ष एवं पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रताप सिंह सत्याल, तारा चंद्र साह, हर्ष कनवाल, एनडी पांडे, एमसी कांडपाल, पुष्कर प्रसाद पांडे, ललित मोहन पंत, आनंद बगडवाल, हेम चंद्र तिवारी, ललित मोहन जोशी, महेश चंद्र आर्या व भारत रत्न पांडे आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments