HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: न्यायालय जो भी दस्तावेज मांगेगा, दिए जाएंगे—देव

बागेश्वर: न्यायालय जो भी दस्तावेज मांगेगा, दिए जाएंगे—देव

— जिला पंचायत अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों के आरोपों का बताया निराधार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि जिला पंचायत में विपक्षी सदस्यों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। उनके द्वारा बार-बार बजट आंवटन में विसंगतियों का आरोप लगाया जा रहा है, निराधार है। अब मामला न्यायालय में है और न्यायालय द्वारा जो भी दस्तावेज मांगे जाएंगे, वह उन्हें उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी सदस्यों का झूठ ज्यादा समय नहीं चलेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने रविवार को बयान जारी कर कहा है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी अगर अपने पूर्व अनुभवों से सुझाव लिखित रूप में जिला पंचायत को देते, तो ज्यादा बेहतर होता। मगर उनकी कथनी और करनी में अंतर है। उनके द्वारा समिति के गठन का विरोध किया गया, किंतु श्री ऐठानी के गत कार्यकाल के दौरान 18 सितंबर 2021 के जिला पंचयत की सामान्य बैठक में प्रस्ताव संख्या आठ में स्पष्ट कहा गया है कि समितियों में संशोधन का प्रावधान नहीं है। इसलिए दो विपक्षी सदस्यों को समिति में रखा जाए। इसके बाद सदन द्वारा सर्वसम्मति से रेखा देवी को निर्माण समिति व रूपा कोरंगा को नियोजन व विकास समिति में रखा गया।

इसके अलावा बार-बार विवेकाधीन कोष को समाप्त करने का उल्लेख किया जा रहा था। इसके बाद उन्होंने विवेकाधीन कोष को समाप्त कर दिया गया। कार्ययोजना नियोजन समिति के सम्मुख प्रस्तुत करने के लिए पत्राचार व दूरभाष से संपर्क किया गया। सिर्फ रेखा देवी द्वारा ही कार्ययोजना दी गई। अन्य आठ सदस्यों ने कार्ययोजना देने से इन्कार कर दिया। विपक्ष का उद्देश्य मात्र विकास में अवरोध पैदा करना है। उन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार द्वारा मानहानि की बात की जा रही है। उनके द्वारा उन पर क्रूट रचना का अरोप लगाया जा रहा है। यदि वह सही थे तो उच्च न्यायालयम में इस बिंदु को रखते। इनके सारे आरोप बेबुनियाद हैं। न्यायालय के अनुपालन में जो भी दस्तावेज हमसे मांगे जाएंगे उपलब्ध कराए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments