DehradunNainitalUttarakhandWeather

उत्तराखंड में कोहरा और पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा, फिर होगी जमकर बर्फबारी


Uttarakhand Weather Update | उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत काफी सर्द रही है। कोहरा और पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है, साथ ही बादलों के मंडराने और हवाएं चलने से भी ठिठुरन बढ़ रही है। नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में साल के पहले ही दिन अधिकतम तापमान लुढ़क कर 13.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी से 7 जनवरी तक उत्तराखंड के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी जिलों में बर्फबारी होगी। उत्तरकाशी जिले में कुछ जगहों पर बर्फबारी होगी। इसके साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होगी।

इधर उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में नए साल के पहले दिन से ही कड़ाके की ठंड और शीत लहरों में लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। शीत लहरों के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। इस ठिठुरन वाली सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में पैक होने के साथ ही अलाव का सहारा ले रहे हैं।

उत्तराखंड में कोहरा और पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा, फिर होगी जमकर बर्फबारी

वहीं साल के पहले दिन सुबह से देहरादून में भी धुंध छाई रही और आसमान में बादल छाये रहे। इसके बाद दोपहर में जरूर आसमान साफ हो गया और धूप खिली, लेकिन सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रही। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, जबकि रात को पारा सामान्य से कुछ अधिक है। प्रदेश में गुरुवार को मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। पारा सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

रामनगर और कालाढूंगी जैसे मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी शीत लहर का प्रकोप देखा जा रहा है। रामनगर का न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हल्द्वानी में पिछले चार दिनों से धूप के दर्शन नहीं हो रहे है। ठंड के साथ कोहरे का असर भी दिख रहा है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार में कमी आई है।

उत्तराखंड : कार ट्रक से टकराई, दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती