HomeAccidentउत्तराखंड : कार ट्रक से टकराई, दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों...

उत्तराखंड : कार ट्रक से टकराई, दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

Haridwar Accident News | हरिद्वार में बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर हरियाणा के युवकों की कार ट्रक से टकरा गई। इस दौरान चार युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर घायल हो गया है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात हरियाणा से पांच युवक हरिद्वार घूमने आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार में बैठे केयर सिंह (35) पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य (38) पुत्र हवा सिंह, मनीष (36) पुत्र बलवान की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दो को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्रकाश (40) पुत्र रघुवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल महिपाल पुत्र घांसीराम को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया है। मामले में थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि पांचों युवक एक ही गांव लिसाड़ी जिला रेवाड़ी, हरियाणा से थे। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।

2025 के बड़े बदलाव : सिलेंडर सस्ता, किताबें सस्ती, बोर्ड परीक्षा दो बार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments