मौसम अपडेट : अल्मोड़ा में खिली चटख धूप, खुशनुमा बना है मौसम

अल्मोड़ा। मैदानी इलाकों में जहां घना कोहरा लग रहा है, वहीं पहाड़ों में खिल रही चटख धूप राहत दे रही है। यहां अल्मोड़ा में आज…

अल्मोड़ा में खिली चटख धूप

अल्मोड़ा। मैदानी इलाकों में जहां घना कोहरा लग रहा है, वहीं पहाड़ों में खिल रही चटख धूप राहत दे रही है। यहां अल्मोड़ा में आज सोमवार को एक बार जरूर बादल घिरे लेकिन उसके बाद मौसम खुशनुमा बना रहा। दिन भर चटख धूप खिली रही। आम जन ने गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाया। हालांकि यहां भी सुबह-शाम ठिठुरन भरी ठंडक परेशान कर रही है।

उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी, उधम सिंह नगर सहित तमाम मैदानी इलाकों में जहां घने कोहरे के चलते धूप के दर्शन दर्लभ हो हो गये हैं, वहीं पहाड़ों में रोजाना धूप खिल रही है। हालांकि सुबह-शाम बहुत ठंड है, लेकिन दोपहर को धूप खिलने पर मौसम खुशनुमा बना रहता है। आज अल्मोड़ा में कुछ देर के लिए आकाश में बादल छाये, लेकिन बाद में पुन: धूप खिल उठी। हलांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जाकता है। यहां काफी समय से बारिश भी नहीं हुई है। उम्मीद की जा रही है कि बारिश के बाद मौसम में ठंड बढ़ सकती है।

वहीं नैनीताल और निकटवर्ती पर्वतीय इलाकों में दिन भर तेज धूप खिली रही। नैनीताल के अलावा भीमताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि शाम के समय यहां भी ठंड का प्रकोप शुरू हो जाता है।ठंड से बचने के लिए लोग हीटर के अलावा अलाव भी जला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *