HomeUttarakhandDehradunToday Weather : उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, तापमान में गिरावट

Today Weather : उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, तापमान में गिरावट

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को ऊंची चोटियों पर हिमपात के बाद सोमवार को तड़के राज्‍य के सभी इलाकों में कहीं बारिश तो कहीं बादलों के पहरे ने गर्मी से कुछ राहत दी। वहीं चारधाम की ऊंची चोटियों में हिमपात भी हुआ है। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। और तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बारिश से तापमान में गिरावट

सोमवार को तड़के करीब चार बजे से देहरादून में तेज आंधी चली। जिसके बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बाद बारिश की बौछार पड़ने से मौसम सुहावना हो गया और गर्मी छू-मंतर हो गई। रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार, हल्द्वानी, देहरादून समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।

नैनीताल जिले में बारिश से मौसम सुहावना

सोमवार सुबह से हल्द्वानी समेत पूरे नैनीताल जिले में काले बादल छाए रहे। यहां भी गरज और चमक के साथ बारिश हुई। बहरहाल लोगों के गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। तो वहीं रुद्रप्रयाग, मसूरी और टिहरी में भी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई है। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बदल छाए हुए हैं और वर्षा के असर बने हुए हैं।

चारों धाम में हुई बर्फबारी

इधर चमोली जिले में भी मौसम खराब बना हुआ है। यहां बारिश हो रही है। हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ और केदारनााथ धाम में चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। रविवार की रात को यमुनोत्री क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री धाम में भी रात को हल्की बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम की आसपास की पहाड़ियां बर्फ से ढक चुकी हैं। जिसके कारण यमुनोत्री धाम में ठंड भी अधिक बढ़ गई है।

मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए कुमाऊं में भारी बारिश और मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य स्थानों पर भी ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश, आंधी-तूफान से तापमान में आई गिरावट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments