HomeUttarakhandAlmoraमौसम अलर्ट उत्तराखंड : इस तारीख को भारी से भारी बारिश का...

मौसम अलर्ट उत्तराखंड : इस तारीख को भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में एक बार फिर भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक 17 सितंबर तक प्रदेश के कुछ जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। खास तौर पर 17 सितंबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग से आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार 14 सितंबर से 17 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। जारी हुई लेटस्ट सूचना के अनुसार आज बुधवार को उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में बारिश की संभावना है। कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ही कई जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग का यह कहना है कि आज आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की के मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में आज Maximum temperature 31°C and minimum temperature 24°C के लगभग होगा।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट बता रही है कि 14 से 17 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग की ओर से 17 सितंबर का बकायदा रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। जनपदों की यदि बात करें तो Nainital, Champawat, Bageshwar, Pithoragarh, Chamoli, Dehradun and Tehri
में ज्यादा बारिश होगी। खास तौर पर 15 व 16 सितंबर को उत्तरकाशी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और चमोली में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार रोज बारिश की दृष्टि से संवेदनशील हैं। हालांकि आज अल्मोड़ा व रानीखेत में सुबह से बहुत हल्की बारिश है। वहीं हल्द्वानी में गत रात्रि अच्छी बारिश हुई, लेकिन आज सुबह से आकाश में बादल छाये हैं और बारिश रूकी हुई है। नैनीताल में भी बादल छाये हैं, लेकिन बारिश फिलहाल नहीं हो रही है।

उत्तराखंड में 1 अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे | Multani Mitti
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments